Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी कई बोगियां

Must Read

Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर (Balasor) जिले में शुक्रवार की शाम बड़ा ट्रेन हादसा (Train Accident) हो गया है. जानकारी के मुताबिक बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. फिलहाल, राहत बचाव के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

जानाकारी के मुताबिक मालगाड़ी से टक्कर के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं. हादसे में कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं. ये हादसा शाम लगभग 6.30 बजे हुआ. कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलती है. दोपहर करीब 3.15 बजे ये ट्रेन शालीमार स्टेशन से निकली, लेकिन ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गई.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This