Uttarakhand: पीएम मोदी विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल का करेंगे शिलान्यास, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
PM Modi Uttarkashi Visit: 27 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के हर्षिल-मुखबा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे. पीएम मोदी के इस दौर को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं. पीएम मोदी का यह दौरा उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने का अमूल्य अवसर प्रदान करेगा. इस दौरान पीएम मोदी विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल का शिलान्यास करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी मुखबा, हर्षिल घाटी में दौरे के दौरान जनकताल ट्रेक का शिलान्यास करेंगे. ऐसे में जिले के पर्यटन को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद है. दरअसल, 1962 के युद्ध के बाद नेलांग और जादूंग सहित सोनम घाटी छावनी में तब्दील हो गई थी. वहां पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई थी. लेकिन, अब भौगोलिक परिस्थिति के आधार पर लद्दाख की तर्ज पर विकसित करने की योजना शुरू कर दी गई हैं.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version