वाराणसी के नमो घाट पर पर्यटक की पीट-पीटकर हत्या, गार्डों के हमले में बुरी तरह घायल हुआ था किशोर

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के नमो घाट पर सोनभद्र से आए पर्यटकों के साथ कथित तौर पर गार्डों ने मारपीट की. हमले में 17 वर्षीय राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. चिंटू अपने पिता बद्रीनारायण जायसवाल के साथ सोनभद्र में सब्जी बेचने का काम करता था. सुरक्षा गार्डों ने पर्यटकों पर लाठियों से हमला किया. हमले की सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने पवन यादव, राहुल यादव, सूरज यादव, मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया.

भोर में नमो घाट घूमने पहुंचे थे पर्यटक

घायलों के अनुसार सभी लोग रविवार भोर में नमो घाट घूमने पहुंचे थे. इसी दौरान गेट पर मौजूद गार्डों ने उन्हें रोक दिया, जिसको लेकर कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गार्डों ने पर्यटकों के साथ मारपीट कर दी. मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजेश उर्फ चिंटू को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य घायलों का उपचार मंडलीय अस्पताल में कराया गया. घटना के बाद नमो घाट परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू

एसीपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. मौके से पुलि‍स को कई लाठियां बरामद हुईं हैं. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मौके पर मौजूद कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां स्वजन मौजूद हैं. अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन पुलिस मामले में हमलावरों सख्त कार्रवाई करेगी.

इसे भी पढ़ें. बलूचिस्तान: क्वेटा में ट्रेन उड़ाने की कोशिश, बम धमाके से बे-पटरी हुए कई डिब्बे, लगी आग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version