Vijay Swearing In Ceremony: तमिलनाडु में आज से Vijay सरकार का आगाज हो रहा है. टीवीके चीफ थलापति विजय चेन्नई में समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं. आज सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में Tamil Nadu के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
इससे पहले विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की थी और सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था. यहां बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी. इनमें टीवीके 108, कांग्रेस के 5, CPI और CPI (M) के 2-2 विधायक हैं. इनके अलावा VCK और IUML ने TVK को अपने 2-2 विधायकों का समर्थन दिया है.
#WATCH | TVK Chief C Joseph Vijay arrives at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai, where he will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu shortly.
(Source: TN DIPR) pic.twitter.com/4UvuSfAGxj
— ANI (@ANI) May 10, 2026
विधायकों का समर्थन पत्र देखने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया. राज्यपाल से निमंत्रण मिलते ही विजय के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. जश्न सिर्फ समर्थकों में ही नहीं, विजय के परिवार में भी है और हो भी क्यों ना, परदे पर हीरोगीरी करने वाले विजय अब रीयल लाइफ में भी नायक की भूमिका में हैं.
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे विजय के माता-पिता
टीवीके प्रमुख विजय के माता-पिता एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहुंच गए हैं, जहां उनके बेटे कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

