UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े, CM योगी ने दी बधाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vinod Tawde: आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश चुनाव का प्रभारी बनाया. वहीं, राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया. विधानसभा चुनाव से तावड़े को मिली ये जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है.

सीएम योगी ने दी बधाई

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा-” बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी का दायित्व सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई. पूर्ण विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक शक्ति, कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को आप दोनों के अनुभवी मार्गदर्शन से नई दिशा एवं नई गति मिलेगी.”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई Vinod Tawde

वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा- “राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े आपको यूपी बीजेपी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं! मुझे पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में आपके विस्तृत अनुभव से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा 2027 में प्रचंड बहुमत की तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी.”

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी बधाई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा-“विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन द्वारा राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, बीजेपी का प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल को बीजेपी, उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी, राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ० सतीश पूनिया को बीजेपी पंजाब और राज्यसभा सांसद तरुण चुग को बीजेपी गुजरात का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं. आप सभी का व्यापक संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण निश्चित रूप से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा.”

ये भी पढ़ें- दिल्ली AIIMS में हुई स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version