यूपी में घने कोहरे का रेड अलर्ट, कई राज्यों में भीषण ठंड की चेतावनी, पढ़ें ताजा अपडेट

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Forecast: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली समेत देश के कई राज्‍यों में कोहरे का प्रकोप जारी है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, असम और मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर 27 दिसंबर की सुबह तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. देश के बाकी हिस्सों में अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. 

यूपी समेत कई राज्‍यों में कोहरे का अलर्ट जारी  

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय और अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी है. देश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं. आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी.

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में 1 जनवरी तक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 30 दिसंबर तक, बिहार में 27 तक, असम और मेघालय में 26 तक, उत्तर प्रदेश में 29 तक, हरियाणा और चंडीगढ़ और पंजाब में 30 दिसंबर तक रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा और असम, मेघालय, बिहार, ओडिशा में 30 तक, अरुणाचल प्रदेश में 28 तक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 27 दिसंबर तक रात/सुबह के समय घना कोहरा रहने के आसार है.

इन जगहों पर भीषण ठंड के आसार

इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26-27 दिसंबर को कुछ जगहों पर शीत दिवस से लेकर भीषण शीत दिवस और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 26, बिहार में 26-30 के दौरान, उत्तराखंड में 26-28, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26-27, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर को कुछ जगहों पर शीत दिवस रहने की संभावना है.

वहीं, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 27 दिसंबर को और झारखंड में 27-28 दिसंबर को शीत लहर की संभावना है. इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, असम और हरियाणा में घना कोहरा देखने को मिला. इन सभी राज्यों में अगले एक सप्ताह तक कोहरे का असर दिख सकता है.

इसे भी पढें:-PM Modi दिल्ली में मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन की करेंगे अध्यक्षता, इन मुद्दों पर होगा फोकस

Latest News

Valentines Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भेजें ये खूबसूरत मैसेज, ऐसे करें मोहब्बत का इजहार

Valentines Day 2026 Wishes:  आज पूरी दुनिया प्यार के रंग में रंगी है. 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentines...

More Articles Like This