Weather Update: गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. एक तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं, तो दूसरी ओर कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले घंटों और दिनों के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है.

15 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों के दौरान कई राज्यों में मौसम अचानक करवट ले सकता है. महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ाएगी परेशानी

दिल्ली-एनसीआर में लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. 19 और 20 मई को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि 21 और 22 मई को तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम है.

उत्तर प्रदेश में दिखेगा मिला-जुला असर

उत्तर प्रदेश में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल सकता है. मेरठ, मथुरा, आगरा, रायबरेली, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं कुछ इलाकों में लू का असर भी बना रह सकता है. तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट

राजस्थान में गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. राज्य के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मध्य प्रदेश के 31 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है और कई शहरों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

बिहार, झारखंड और तमिलनाडु में बारिश के आसार

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं झारखंड में भी मौसम खराब हो सकता है और तेज हवाएं चल सकती हैं. तमिलनाडु के कुछ जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

केरल और माहे में 19 से 24 मई के बीच भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. कन्नूर और कासरगोड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 10 जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है.

Latest News

बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, दिल्ली के युवा खिलाड़ी को भी मिली जगह

Sydney: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. सबसे...

More Articles Like This

Exit mobile version