दक्षिण भारत में बारिश तो उत्‍तर में झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: इस बार केरल में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है, लेकिन इसका असर कुछ कम ही हुआ है. हालांकि मौसम विभाग ने 10 जून से दक्षिण भारत में फिर से बारिश का दौर शुरु होने की संभावना जाताई है. वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है, दिल्‍ली और यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तापमान 40 से ऊपर पहुंच गया है.

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों बाद भारत के कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल में 11-14 जून, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 10 से 13 जून तक मध्य प्रदेश में 8 और 9 जून तक छत्तीसगढ़ में 9 से 10 जून तक और ओडिशा और अंडमान निकोबार में 8 से 12 जून तक भारी बारिश होने के अनुमान है. वहीं, झारखंड में 11 से 14 जून तक हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है.

उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा एक ओर जहां दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के राज्यों में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है. वहीं, इसके राहत मिलने की भी अभी कोई उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है. वहीं, यदि मौसम विभाग की मानें तो करीब एक सप्ताह तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है.

दिल्ली में झुलसाएगी गर्मी

वहीं बात करें राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर की तो कई दिनों तक चली बारिश के बाद यहां भी गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है. तेज धूप के कारण हर रोज तापमान बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में पारा 40 डिग्री के ऊपर चला गया है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में तेज हवाएं चलने के आसार हैं. फिलहाल लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही. वहीं आईएमडी ने अगले तीन दिनों में तापमान के और भी बढ़ने की चेतावनी दी है.

कहां तक पहुंचा मानसून?

बता दें कि इा बार केरल में मानसून की समय से पहले एंट्री हो गई, लेकिन अभी तक मानसून का असर दक्षिण भारत के राज्यों तक ही देखने को मिल रहा है. ऐसे में उत्तर भारत में अभी कई दिनों तक गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं.

इसे भी पढें:-जो सच था, सारी दुनिया ने जान लिया… अमेरिका से शशि थरूर ने पाकिस्तान को दिया संदेश

 

Latest News

Data Center Boom India: 2031 तक 6 गुना बढ़ेगी क्षमता, AI से बढ़ेगी मांग, 60 अरब डॉलर निवेश संभव

AI और डेटा की बढ़ती मांग के चलते भारत में डेटा सेंटर सेक्टर में बड़ा उछाल. 2031 तक क्षमता 10.5 GW तक पहुंचने का अनुमान.

More Articles Like This

Exit mobile version