Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव और ट्रैफिक ने बढ़ाई दिक्कतें

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
दिल्ली-एनसीआर के निवासियों की रविवार सुबह कुछ खास रही. बीते कई दिनों से जारी उमस और भीषण गर्मी के बाद अब मौसम ने करवट ली है. शनिवार रात से ही शुरू हुई हल्की बारिश ने वातावरण को ठंडक और ताजगी से भर दिया है. राजधानी के कई क्षेत्रों में हल्की से लेकर मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन इसके साथ कुछ परेशानियां भी सामने आईं. बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली.

दफ्तर जाने वालों को खासा दिक्कत का करना पड़ा सामना

वहीं, सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी देखने को मिलीं. दफ्तर जाने वालों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ा, क्योंकि कई जगहों पर गाड़ियां जाम में फंसी रहीं. सोशल मीडिया पर लोग जहां बारिश के खूबसूरत नज़ारों को साझा कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर ट्रैफिक, गड्ढों और जलभराव से जुड़ी समस्याओं की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

IMD ने की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने साफ किया है कि दिल्ली-एनसीआर में बादलों की मेहरबानी जारी रहेगी. अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. आज यानी रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. इसके अलावा कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है.

तापमान में गिरावट से मौसम हुआ सुहाना

बारिश की वजह से पारा कुछ नीचे आया है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रह सकता है. आने वाले दिनों में तापमान 34 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन बारिश की वजह से मौसम में नमी बनी रहेगी, जिससे उमस भी रहने का अनुमान है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This