Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी बिहार में भीषण गर्मी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. कई जगहों पर पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, देश में अभी गर्मी और बढ़ने की संभावना है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल…

जानिए मौसम का हाल

मई महीने के शुरुआत में ही गर्मी ने अपना रुप दिखाना शुरू कर दिया है. फिलहाल लोगों को लू से राहत मिली है. अगले छह से सात दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं है. वहीं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने कि संभवाना है. वहीं, 8 मई से देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकता है. वहीं, अगर बात करें पहाड़ी राज्यों की तो यहां मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मई के महीने में ही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तो़ड़ दिए हैं. उत्तर प्रदेश के कई शहरों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है. वहीं, यूपी के अलावा अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम ,असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, और त्रिपुरा समेत कई राज्यों में भी गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है.

मौसम विभाग की माने तो यहां एक से दो दिनों में हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना है. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. पंजाब, हरियाणा से लेकर 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अगले दो दिनों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश पड़ सकती है.

मई में कैसा रहेगा मौसम?

मई महीने के शुरुआत में ही भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के कई शहरों के तापमान 42 डिग्री को पार कर गया. इस बार गर्मी का ये दौर लंबे समय तक यानी मई ही नहीं बल्कि जून तक देखने को मिलेगा. बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. फिलहाल देश के ज्यादात्तर राज्यों में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की संभावना है. मई के महीने में ही चिलचिलाती धूप से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें-

निज्जर मर्डर केस मामले में एस जयशंकर की प्रतिक्रिया आई सामने, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को घेरा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version