Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR, UP, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update Today: अगर आज घर से बाहर निकलने या यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर पढ़ लें. देशभर में मानसून अब पूरी रफ्तार में है और कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने आज 6 अगस्त के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जबकि मैदानी राज्यों में जलभराव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है. आइए जानते हैं किन राज्यों में सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है…

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड में आज मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की संभावना है. देहरादून समेत कई पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के चलते भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दिल्ली-NCR में बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए आज मौसम राहतभरा रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. इससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में आज कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. वहीं बिहार में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण 6 से 8 अगस्त के बीच पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है.

इन 17 राज्यों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मौसम खराब बना रह सकता है.

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव, तेज बहाव, बिजली गिरने और भूस्खलन जैसी स्थितियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेने के बाद ही सफर करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े: Gold-Silver Price Today: सोना खरीदने से पहले रुकिए! एक दिन में 2,890 रुपए की बड़ी छलांग, चांदी भी हुई रिकॉर्ड महंगी

Latest News

मोजतबा खामेनेई की पहचान पर बना सस्पेंस, अंधेरे में कार की पिछली सीट पर आखिर किससे मिले राष्ट्रपति?

Tehran: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. ईरान के राष्ट्रपति...

More Articles Like This