Weather Update Today: दिल्ली-NCR में बारिश पर लगा ब्रेक, आज सताएगी उमस और गर्मी, 1 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अगस्त का आखिरी दिन दिल्ली-NCR के लोगों के लिए बारिश के लिहाज से राहत लेकर आया है, लेकिन इसके साथ ही गर्मी और उमस ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 31 अगस्त को राजधानी और आसपास के इलाकों में मॉनसून की रफ्तार धीमी रहेगी. बारिश की संभावना बेहद कम है और मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन धूप और बढ़ी हुई नमी के कारण दिनभर उमस और गर्मी परेशान कर सकती है.

दिनभर महसूस होगी चुभने वाली गर्मी और उमस

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, सोमवार यानी 31 अगस्त की सुबह आसमान में बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन आज झमाझम बारिश की संभावना कम है. अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो सामान्य से ज्यादा है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
इस दौरान हवाओं की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. हालांकि, हवा चलने के बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने के कारण लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.

बीते दिन भी कम हुई बारिश, उमस ने किया परेशान

रविवार को भी दिल्ली-NCR में मौसम का रुख कुछ ऐसा ही रहा. बीते दिन अधिकतम तापमान 35.5 से 36.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहा. बारिश बेहद कम होने और हवा में नमी बनी रहने की वजह से लोगों को दिनभर उमस और चिपचिपी गर्मी परेशान करती रही.

1 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली-NCR के लोगों के लिए राहत की उम्मीद अब ज्यादा दूर नहीं है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 सितंबर से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. सितंबर के पहले दिन आसमान में घने बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर शुरू होने की संभावना है. इससे बढ़ते तापमान पर कुछ हद तक लगाम लग सकती है.

2 सितंबर से बारिश का नया दौर

मौसम विभाग की 7 दिनों की विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार, 2 सितंबर से दिल्ली-NCR में मध्यम से तेज बारिश का नया स्पेल शुरू होने की संभावना है. बारिश का यह दौर शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.

Latest News

कुंडली में मजबूत शनि व्यक्ति को धन, प्रॉपर्टी से कर देता है मालामाल, जानिए क्या हैं इसके संकेत

Kundli Me Majboot Shani: शनि को न्याय और कर्म फल प्रदान करने वाला देवता माना जाता है. साढ़ेसाती और...

More Articles Like This

Exit mobile version