Bengal CM Oath: सुवेंदु सरकार के शपथ में PM मोदी का बंगाल की जनता को सलाम, हाथ जोड़े, घुटनों के बल बैठे, फिर हुए नतमस्‍तक

Bengal CM Oath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. सीनियर नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली. उनके साथ पांच अन्‍य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. सुवेंदु अधिकारी बंगाल के पहले भाजपाई मुख्‍यमंत्री बन गए हैं. राज्‍यपाल आरएन रवि ने उन्‍हें सीएम पद की शपथ दिलाई.

इस तरह 9 मई 2026 से बंगाल में भाजपा सरकार अस्तित्‍व में आ गई. इस दौरान पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्‍ता दिलाने के लिए पश्चिम बंगाल की जनता को नमन किया. शपथ ग्रहण मंच पर घुटनों के बल बैठते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरपूर प्रेम और आशीर्वाद देने के लिए बंगाल की जनता का भावुक तरीके से आभार जताया.

इस मौके पर अमित शाह, नितिन नवीन, योगी आदित्‍यनाथ समेत कई दिग्‍गज मंच पर मौजूद रहे. गवर्नर आरएन रवि ने इन सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम व टुडूनिसिथ प्रमाणिक शामिल हैं. विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए दूर-दराज के गांवों से लोग कोलकाता पहुंचे.

इसे भी पढ़ें. Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री बनें शुभेंदु अधिकारी, इन 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

 

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version