WPL 2026 ऑक्शन का आगाज, दांव पर 277 खिलाड़ियों की किस्मत, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

WPL 2026 Mega Auction: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने के ठीक 25 दिन बाद महिला प्रीमियर लीग (WPL) का मेगा ऑक्शन होने जा रहा है. महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 27 नवंबर 2025 को नई दिल्ली होगा. इस ऑक्‍शन में पांच टीमों को मिलाकर 73 स्लॉट खाली है. इस दौरान कुल 277 प्लेयर्स पर बोली लगेगी, जिसमें सभी फ्रेंचाइजी ने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उनके इर्द-गिर्द ही स्क्वॉड तैयार किया जाएगा.

बता दें कि  277 प्लेयर्स में कुल 194 भारतीय खिलाड़ी है, जबकि 83 खिलाड़ी विदेशी है, जो WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते है कि किस टीम के पास कितना पैसा है और फैंस इस ऑक्‍शन को लाइव कहा देंख सकेंगे,ये सारी डिटेल…

मार्की सेट के साथ होगी WPL ऑक्शन की शुरुआत

दरअसल, 27 नवंबर, दिन गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे से 8 खिलाड़ियों के मार्की सेट के साथ WPL ऑक्शन की शुरुआत होगी, जिसमें दीप्ति शर्मा (भारत), रेणुका  सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड), मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) और लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका) शामिल हैं.

WPL 2026 के ऑक्शन के लिए किस टीम के पास कितने पर्स?

महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में रिटेन किए गए खिलाड़ी पर सभी फ्रेंचाइजी ने कुल 33.9 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. यानी 41.2 करोड़ रुपये की राशि बाकी है, जिन्हें लेकर 5 टीमें ऑक्शन में उतरेगी. इस मेगा ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा पर्स यूपी वॉरियर्स के पास है. उनके पास 14.5 करोड़ रुपये की राशि है. जबकि 9 करोड़ के साथ गुजरात जायंट्स का नाम दूसरे नंबर पर है. वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के पर्स में 6.15 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़ रुपये और दिल्ली कैपिटल्स 5.7 करोड़ रुपये के साथ ही इस मेगा ऑक्शन में आएगी.

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

इसके अलावा, आपको ये भी बता दें कि WPL 2026 के इस मेगा ऑक्शन का लाइव प्रसारण फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. वहीं इस ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ फैंस जियो हॉटस्टार के एप पर उठा सकते हैं. 27 नवंबर को WPL 2026 के मेगा ऑक्शन की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी.

इसे भी पढें:-‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2030’ की मेजबानी करेगा भारत, उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने जताई खुशी

Latest News

GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था दिखाएगी दम! पहली तिमाही में 7% रह सकती है GDP ग्रोथ, SBI Research का बड़ा अनुमान

SBI Research की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP Growth 7% तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट में महंगाई, मानसून, एल नीनो और खरीफ फसलों को लेकर भी अहम अनुमान जताए गए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version