आप ‘आम’ नहीं, बल्कि बहुत खास हैं’, ‘मन की बात’ में PM Modi ने की आम उत्पादक किसानों की तारीफ

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Mann Ki Baat: आज 31 मई, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के आम उत्पादक किसानों की सराहना की. उन्होंने कहा कि उनके अथक परिश्रम और समर्पण की बदौलत ‘फलों का राजा’ आम हर साल लाखों परिवारों तक पहुंचता है.

PM Modi ने की आम उत्पादक किसानों की तारीफ

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में गर्मियों का मौसम आते ही आम की चर्चा हर घर में शुरू हो जाती है और शायद ही कोई ऐसा घर होगा, जहां आम को लेकर उत्साह न हो. उन्होंने कहा, “हर इलाके का अपना आम, अपना स्वाद और अपनी खुशबू होती है. महाराष्ट्र और कोंकण का हापुस (अल्फांसो), गुजरात का केसर, उत्तर प्रदेश का दशहरी और मेरी काशी का लंगड़ा आम लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं.”

लंगड़ा आम की खासियत का जिक्र किया PM Modi Mann Ki Baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंगड़ा आम की खासियत का भी जिक्र करते हुए कहा कि पकने के बाद भी इसका रंग कई बार हरा ही रहता है. उन्होंने बिहार के जर्दालू आम की सुगंध की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसकी खुशबू दूर से ही पहचान में आ जाती है. इसके अलावा उन्होंने चौसा और मालदा जैसी प्रसिद्ध किस्मों का भी उल्लेख किया.

आम की अपनी अलग पहचान है

पीएम मोदी ने कहा कि दक्षिण भारत में बंगनपल्ली, तोतापुरी, नीलम और मलगोवा आम की अपनी अलग पहचान है. वहीं, पश्चिम बंगाल का हिमसागर तथा ओडिशा और आंध्र प्रदेश का सुवर्णरेखा आम भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उन्होंने कहा, “जगह बदलती है तो आम का रूप, रंग और स्वाद भी बदल जाता है. यही भारत की विविधता की खूबसूरती है.”

वैश्विक बाजारों तक भी पहुंच रहे आम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब भारतीय आमों की पहचान केवल गांवों और स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे वैश्विक बाजारों तक भी पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैं ‘मन की बात’ के माध्यम से आम की पैदावार से जुड़े अपने किसान भाई-बहनों की प्रशंसा करता हूं. आप देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए आम किसान नहीं, बल्कि बहुत विशेष हैं. ऐसे ही छाए रहिए.”

ये भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति और वेटिकन के सर्वोच्च धर्मगुरु के बीच तनातनी, ट्रंप बोले- ‘पोप को समझना चाहिए…’

Latest News

Breakfast Mistakes: सुबह नाश्ता करते समय न करें ये 4 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Breakfast Mistakes: सुबह का नाश्ता दिन का पहला जरूरी भोजन माना जाता है. लेकिन नाश्ता छोड़ना, ज्यादा मीठा खाना, प्रोटीन की कमी और खाली पेट चाय पीने जैसी आदतें परेशानी का कारण बन सकती हैं. जानें नाश्ते से जुड़ी किन गलतियों से बचना चाहिए.

More Articles Like This

Exit mobile version