Anuradha Paudwal: बीजेपी में शामिल हुई गायिका अनुराधा पौडवाल, राजनीतिक पारी की शुरुआत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः आज मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल की राजनीतिक पारी की शुरुआत हुई. वह आज भाजपा में शामिल हो गईं. वे ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुईं हैं, जब कुछ ही देर में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है. चुनाव आयोग आज आम चुनावों की तारीखों के साथ कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा कर सकता है.

बीजेपी में शामिल होना मेरा सौभाग्यः अनुराधा
बीजेपी में शामिल होने पर गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं उस पार्टी में शामिल हो रही हूं जिसका सनातन (धर्म) से गहरा संबंध है. यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं.

90 के दशक की हिट गायिका हैं अनुराधा पौडवाल
आपको बता दें कि अनुराधा पौडवाल 90 के दशक की हिट गायिका हैं. अनुराधा अपने भक्ति गीतों के कारण काफी मशहूर हैं और उनकी लोकप्रियता उस दौरान चरम पर थी. उनकी गायिकी की धूम मची हुई थी.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version