कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई ने थामा BJP का दामन, CM योगी की सभा में ली सदस्यता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कानपुरः लोकसभा चुनाव संग्राम के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. चौथे चरण के मतदान से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रमोद जायसवाल ने घाटमपुर के पतारा में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली है.

मालूम हो कि 1998 के बाद पहली बार श्रीप्रकाश जायसवाल चुनाव मैदान में नहीं हैं. प्रमोद जायसवाल भी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. राजनीतिज्ञों द्वारा आकलन लगाया जा रहा है कि जायसवाल बंधुओं के नहीं रहने से कांग्रेस को खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This