बिहार में आज ‘सम्राट’ का राजतिलक: 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ, दो डिप्टी CM के साथ नई सरकार की शुरुआत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar CM Samrat Choudhary Oath: आज, बुधवार 15 अप्रैल 2026 को बिहार की राजनीति में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव दर्ज होने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और तारापुर से विधायक सम्राट चौधरी सुबह 11 बजे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जिसके साथ ही बिहार में सत्ता का नया अध्याय शुरू होगा. यह पहला मौका होगा जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता राज्य के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होगा, जिससे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.इस समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

दो उपमुख्यमंत्री भी लेंगे शपथ

मुख्यमंत्री के साथ विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

सूत्रों के अनुसार, इन दोनों नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है. दोनों ही नेता नीतीश कुमार के करीबी और भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं.

विजय चौधरी पहली बार उपमुख्यमंत्री पद संभालेंगे, जबकि विजेंद्र यादव लंबे अनुभव के साथ सरकार में अहम भूमिका निभाएंगे.

तीनों नेताओं के बीच दिलचस्प समानता

आज शपथ लेने वाले तीनों प्रमुख नेताओं — सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव — के बीच एक खास समानता भी है.

तीनों नेताओं ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अलग-अलग दलों से की और बाद में अपने वर्तमान दलों में पहुंचे.

सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से की थी और बाद में भाजपा में शामिल हुए.

विजय चौधरी ने कांग्रेस से राजनीति शुरू की और बाद में जदयू में आए.

विजेंद्र यादव ने जनता दल से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में जदयू का हिस्सा बने.

यह समानता बिहार की राजनीति में समय-समय पर बदलते समीकरणों को दर्शाती है.

सरकार गठन और आगे की रणनीति

मंगलवार को नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीए विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना. इसके बाद उन्होंने सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. आज होने वाला शपथ ग्रहण समारोह केवल मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों तक सीमित रहेगा. बताया जा रहा है कि विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. इसमें भाजपा, जदयू, लोजपा (आर) और अन्य सहयोगी दलों के विधायकों को शामिल कर विभागों का बंटवारा किया जाएगा.

Latest News

‘आप कमल के निशान का बटन दबाओ, गुंडों को उल्टा लटकाने का काम हम करेंगे’ जलपाईगुड़ी में बोले गृह मंत्री अमित शाह

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, सियासी हलचल तेज होती जा...

More Articles Like This