Bihar Politics: ‘सब पर बीस नीतीश’ के पोस्टरों से पटा पटना, नीतीश कुमार सीएम पद की लेंगे शपथ; इतने विधायक बनेंगे मंत्री

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में रविवार की सुबह बड़ा खेल हो गया. नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. नीतीश अब बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं. पटना में नीतीश को विधायक दल का नेता चुना गया है. इसी के साथ नीतीश सरकार बनाने का प्रस्ताव लेकर राज्यपाल के पहुंचे. आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उधर खबर है कि बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उपनेता विजय सिन्हा बिहार के नए उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. खबर यह भी है कि बिहार में नीतीश के साथ 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे.

पटना में लगे नीतीश और पीएम मोदी के पोस्टर

इन सब के साथ पटना में नीतीश के तमाम पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टरों में बताया गया है कि नीतीश सबके हैं. पटना में लगे एक पोस्टर में लिखा गया है, “नीतीश सब के हैं, नीतीश सब पर बीस, कोटिशः बधाई!” इस पोस्टर पर जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई गई है.

आज क्या हुआ?

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद राज्य में सरकार गिर गई थी. अब राज्य में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. यानी नीतीश कुमार एनडीए के हिस्सा हो गए हैं. नीतीश कुमार बिहार के सीएम बनने जा रहे हैं. यह नौवीं बार होगा जब बतौर बिहार के सीएम नीतीश कुमार शपथ लेने जा रहे हैं. नीतीश जहां बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, वहीं भाजपा की ओर से दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे.

बताया जा रहा था कि नीतीश कुमार काफी दिनों से आरजेडी से नाराज चल रहे थे, इस नाराजगी को कई जगहों पर देखा गया था. बता दें कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भी नीतीश और तेजस्वी को अलग देखा गया था. वहीं, शुक्रवार को राजभवन में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में नीतीश तो पहुंचे थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे. तेजस्वी यादव के लिए लगी कुर्सी से उनका नाम हटाकर खुद सम्राट चौधरी बैठ गए थे.

यह भी पढ़ें: 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This