हिमाचल के बागी विधायकों पर गिरी गाज, विधानसभा स्पीकर ने रद्द की सदस्यता

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Congress MLA Suspended: राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद से हिमाचल प्रदेश की सियासत गर्म है. कांग्रेस के कई विधायक पार्टी के खिलाफ हैं. इस बीच विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई है.

इन विधायकों की सदस्यता रद्द

बता दें कि जिन विधायकों की सदस्यता रद्द की गई है, उनमें धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर और बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल शामिल हैं. आरोप है कि इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी.

जानिए क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष

आपको बता दें कि विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया ने यह फैसला दलबदल कानून के तहत सुनाया है. उन्होनें कहा कि विधानसभा में बजट पारित करने के समय ये विधायक मौजूद नहीं थे. मैनें उनको अयोग्य घोषित कर दिया है. ये विधायक किसी और पार्टी से जीतते हैं और किसी और उम्मीदवार को वोट करते हैं. स्पीकर कुलदीप पठानिया ने कहा कि लॉ कमीशन की रिपोर्ट कहती है कि आया राम और गया राम की राजनीति नहीं होनी चाहिए.

इस वजह से कांग्रेस ने लिया फैसला

गौलतलब है कि हिमाचल की 68 सीटों में कांग्रेस के 40 और बीजेपी के 25 विधायक हैं. वहीं, तीन निर्दलीय विधायक हैं. 40 में से कांग्रेस ने अपने 6 विधायकों को अयोग्य करार दिया गया है. इन विधायकों ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी. उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन को वोट किया था. जिसके चलते कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा.

कांग्रेस ने की मनाने की कोशिश

आपको बता दें कि कांग्रेस के बागी विधायक इस समय हरियाणा के पंचकूला में रिजॉर्ट में ठहरे हैं. जिन्हें कांग्रेस ने पहले मनाने की कोशिश की. लेकिन ये सभी बीजेपी नेताओं के साथ नजर आए. इसके अलावा बजट के दौरान भी ये सभी विधायक गैर मौजूद थे. कांग्रेस ने इसके लिए विधायकों को व्हिप जारी किया था. जिसको लेकर स्पीकर ने फैसला सुनाते हुए इनकी सदस्यता रद्द कर दी है.

ये भी पढ़ें-

Shahjahan Sheikh: संदेशखाली का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, बशीरहाट कोर्ट में हुई पेशी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version