CG ED Raid: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता और IAS अफसर पर ED का शिकंजा, घर पर पड़ा छापा

Chhattisgarh ED Raid: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस नेता और बड़े अधिकारियों घर पर ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की है. बता दें कि ईडी ने आज राजधानी रायपुर, बिलासपुर और कोरबा जिले में छापेमार कार्रवाई की है. राजधानी रायपुर में आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी की जांच चल रही है.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी की टीम ने धावा बोला है. इस बार उनके निशाने पर न सिर्फ नेता, बल्कि सरकारी विभाग के बड़े अधिकारी और कारोबारी भी हैं. ईडी द्वारा की गई इस छापेमार कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम सुबह-सुबह ही सभी के निवास पहुंच गई थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर में कारोबारी रामदास अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल और आईएएस रानू साहू के घर दबिश दी है. इसके अलावा कॉन्ट्रेक्टर अनिल दास के ठिकानों पर भी ईडी जांच कर रही. फिलहाल ईडी की जांच जारी है.

कांग्रेस नेता के घर और आईएएस रानू साहू के ठिकानों पर छापा
आपको बता दें कि ईडी ने शुक्रवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी कार्रवाई शुरू की. बताया जा रहा है कि ईडी ने सबसे पहले रायपुर में ऑफिसर्स कॉलोनी में आईएएस रानू साहू के घर दबिश दी. इसके बाद कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल के यहां ईडी की बड़ी टीम पहुंची. इस बीच लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई.

बिलासपुर और कोरबा में भी ईडी कार्रवाई
वहीं राजधानी रायपुर के अलावा कोरबा जिले में भी नगर निगम आयुक्त के घर ईडी की टीम ने छापेमार कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि आज छत्तीसगढ़ में 2 बड़े अधिकारियों के घर और एक कांग्रेस नेता को ईडी ने निशाना बनाया है.

ये भी पढ़ेंः Love Crime: भाई बना बहन की मोहब्बत का दुश्मन, हत्या करने के बाद की ये गंदी हरकत!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version