ED Raid: आप नेता संजय सिंह के घर ईडी की रेड, जानिए किस मामले में हुई कार्रवाई

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raid On Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी हुई है. बताया जा रहा है कि ये छापेमारी सुबह 7 से साढ़े सात के बीच हुई. इस दौरान संजय सिंह अपने आवास पर मौजूद थे. मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई की है.

इससे पहले भी पड़ी थी रेड
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब आप नेता संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की गई हो. इससे पहले इसी वर्ष मई में उनके आवास पर ईडी ने छापेमारी की थी. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गई है. जानकारी दें कि ईडी इससे पहले भी संजय सिंह के स्टाफ और सदस्यों से पूछताछ कर चुकी है. वहीं, पिछले दिनों में दो आरोपी ईडी के सरकारी गवाह बने हैं, जिनमें दिनेश अरोड़ा का नाम शामिल है, जिन्हें आप सांसद संजय सिंह का करीबी माना जाता है.

नहीं डरेंगे हम: AAP
संजय सिंह का आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद राजनीति तेज हो गई है. इस मामले में आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा, “यह सिर्फ PM मोदी का डर है क्योंकि संजय सिंह लगातार उनके और अडानी के मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं. मैं PM मोदी से कहना चाहती हूं कि हम सब अरविंद केजरीवाल के मजबूत सिपाही हैं हम डरने वाले नहीं हैं, चाहे वे ED-CBI या किसी को भी भेजें.”

वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “यह ऐसा काल्पनिक घोटाला है जिसमें पिछले 15 महीने से छान-बीन चल रही है. कम से कम 1 हज़ार जगहों पर ED और CBI छापेमारी कर चुकी है, लेकिन कहीं से भी 1 रुपया बरामद नहीं हुआ. भाजपा चुनाव हार रही है, यह सच्चाई है.”

यह भी पढ़ें-

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version