I.N.D.I.A. Meeting: मुंबई में दो दिन क्या करेंगे विपक्षी दल, जानिए किन मसलों पर होगा मंथन

Opposition Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति बनाने के लिए विपक्षी एकता (I.N.D.I.A.) वाली दो दिवसीय बैठक मुंबई में आज होगी. आज और कल होने वाली इस बैठक में देश भर के कुल 28 दल शामिल होंगे. इससे पहले बेंगलुरू में हुई विपक्षी एकता की बैठक में कुल 26 दलों ने हिस्सा लिया था. 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली बैठक में विपक्षी दलों के नेता तमाम सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करेंगे. विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक आज और कल होगी.

आज की बैठक में क्या?
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में आज देश भर के तमाम नेता मुंबई पहुंचे हैं. इस बैठक में आज इस बात पर चर्चा की जानी है कि विपक्षी एकता का पीएम चेहरा कौन होगा, सभी की निगाहें इस बात पर ही टिकी हैं कि विपक्ष किसको पीएम का उम्मीदवार बनाता है. विपक्षी एकता की ये बैठक मुंबई के एक 5 सितारा होटल में होने जा रही है. इस बैठक को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि आज 28 दलों के 63 प्रतिनिधि शामिल होंगे. प्राप्त जानाकरी के अनुसार आज शाम को सभी विपक्षी दलों के नेता होटल में एकत्र होंगे और यहीं पर रात्रि भोज का आयोजन किया जाना है. इस दौरान इस भोज में अनौपचारिक बात होगी. इसका आयोजन शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा किया जा रहा है.

कल जारी होगा लोगो
वहीं,अगले दिन यानी 1 सितंबर की सुबह गठबंधन का लोगो जारी किया जाना है. माना जा रहा है कि गठबंधन का एक झंडा भी जारी हो. शुक्रवार की शाम बैठक के बाद ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेता एक प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे. विपक्ष की इस बैठक में ये तय किया जाना है कि एनडीए को कैसे हराया जाए. विपक्ष का कहना है कि देश भर की अधिकांश सीटों पर बीजेपी के खिलाफ विपक्ष का एकमात्र उम्मीदवार होगा. जिससे बीजेपी को कड़ी टक्कर दी जा सकेगी. इस बीच मुंबई में तमाम विपक्षी नेताओं का जमावड़ा दिखना शुरु हो गया है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

दिवाली की रात दिख जाएं ये पक्षी या जानवर, तो समझें चमकने वाली है किस्मत

Diwali 2026: हिंदू धर्म में दीपावली को सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इस साल 8...

More Articles Like This

Exit mobile version