Lucknow: ‘योगी हैं देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः यूपी में सरकार और संगठन के बीच तनातनी की बात सुर्खियों में आने के बाद अब केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है. यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं.’

डिप्टी सीएम ने लोगों से सवाल करते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा विश्व में कोई और नेता है? क्या योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री पूरे देश में है?

देश में अच्छा काम कर रही डबल इंजन की सरकार: केशव प्रसाद
केशव प्रसाद मौर्य आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार देश में सबसे अच्छा काम कर रही है. लोग जानते और विश्वास करते हैं कि हमारी डबल इंजन की सरकार का कार्यकाल आजादी से बाद से अब तक सबसे अच्छा रहा है.

मालूम हो कि केशव प्रसाद का यह बयान विपक्ष द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में असंतोष के संकेत मिलने के बयान के बाद आया है. इस क्रम में मिर्जापुर की मझवां सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर केशव मौर्य पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे थे.

जुलाई के शुरुआती महीनों में केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि ‘सरकार संगठन से बड़ा होता है. कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द है. कोई भी संगठन से बड़ा नहीं होता है, कार्यकर्ता हमारे गर्व हैं.’

मालूम हो कि 2017 में केशव प्रसाद मौर्य यूपी के प्रदेश अध्यक्ष थे. मुख्यमंत्री के दावेदारों में उनका नाम लिस्ट में सबसे ऊपर था. हालांकि, पार्टी ने 312 सीटें जीतकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई और केशव प्रसाद को उपमुख्यमंत्री का पद सौंपा गया.

वहीं, 2022 का चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृ्त्व में लड़ा गया और पार्टी ने बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाई. इस सरकार में दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक को दूसरा उपमुख्यमंत्री बनाया गया, जबकि केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version