OP Rajbhar: राजभर की पार्टी ने घोसी सीट से डॉ. अरविंद राजभर को बनाया उम्मीदवार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः घोसी लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.

इस सीट पर डॉ. अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया गया है, जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पुत्र हैं.

मालूम हो कि ओमप्रकाश राजभर ने बीते मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली है और कहा कि भाजपा को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दिलाने के लिए प्रयास करेंगे. मौजूदा वक्त में घोसी सीट बसपा के खाते में है, जहां 2019 में अतुल राय सांसद चुने गए थे.

बताया जा रहा है कि एनडीए गठबंधन में राजभर को दो सीटें मिल जाएंगी. दूसरी सीट पर वार्ता चल रही है. इसलिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई.

मालूम हो कि ओमप्रकाश राजभर प्रदेश में राजभर सहित अन्य अति पिछड़ी जातियों को साथ लेकर 2002 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बनाई थी. 2017 में सुभासपा ने भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और तीन सीटें जीतीं थी.

राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया था, लेकिन योगी सरकार से मनमुटाव की वजह से वे मार्च 2019 में सरकार से अलग हो गए थे. लोकसभा चुनाव 2019 में सुभासपा ने अपने दम पर चुनाव लड़ा. विधानसभा चुनाव 2022 में पहले सुभासपा ने सपा के साथ गठबंधन किया. सुभासपा और सपा के गठबंधन से भाजपा को पूर्वांचल में करीब 10-15 सीटों पर नुकसान हुआ था. चुनाव में सुभासपा को 6 सीटें मिलीं थी.

सपा के साथ भी उनका गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चला. जुलाई 2023 में राजभर सपा से गठबंधन तोड़कर फिर एनडीए में शामिल हो गए और बीते 5 मार्च 2024 को उन्हें मंत्री बना दिया गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version