राजनाथ सिंह ने Adhir Ranjan Chaudhary से क्यों कहा, ‘सीना चौड़ा कर के खड़ा हूं’, जानिए मामला

Parliament Special Session: कल लंबे चर्चा के बाद लोकसभा में ‘महिला आरक्षण बिल’ पास हो गया. आज भी इस बिल पर चर्चा हो रही है. आपको बता दें कि लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष को इस बिल पर अपनी सहमति जताने के लिए धन्यवाद दिया था. वहीं, आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष द्वारा मिले सहयोग की तारीफ की. सदन में चर्चा के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बीच में नोंकझोंक भी देखने को मिली. जिस वक्त राजनाथ सिंह सदन में बोल रहे थे, उस वक्त अधीर रंजन चौधरी बार-बार राजनाथ से चीन के मुद्दे पर बात करने को कह रहे थे. इस टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि इस विषय पर भी बात करने की पूरी हिम्मत है.

जानिए पूरी नोंकझोंक
दरअसल, सदन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह महिला आरक्षण बिल पर अपने विचारों को रख रहे थे. इसी के साथ इस बिल का समर्थन करने वाले सभी विपक्षी सांसदों को धन्यवाद भी दे रहे थे. जब रक्षामंत्री सदन में बोल रहे थे, उस वक्त कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बार-बार रक्षा मंत्री को चीन के मुद्दे पर टोका. पहले तो अधीर रंजन की टिप्पणी पर राजनाथ सिंह ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. बाद में उन्होंने कहा कि पूरी हिम्मत है इस विषय पर भी बात करने के लिए.

इतिहास में मत ले जाओ: राजनाथ सिंह
सदन में बोलने के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया था कि चीन के विषय पर चर्चा की जाएगी, लेकिन सरकार ने वादा पूरा नहीं किया. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लगातार सवाल करते रहे, जिसके बाद अन्य कांग्रेस के सांसद भी सवाल करने लगे. कांग्रेस के सांसदों ने मिलकर पूछा कि चीन ने भारत का कितना हिस्सा कब्जा किया है.

राजनाथ सिंह कुछ समय तक शांत रहे फिर उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि हमने आपकी बात सुन ली, अब हमारी बात भी सुनों. इतिहास में मत ले जाओ. मैं चर्चा के लिए तैयार हूं. राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सीना चौड़ा कर के चर्चा को तैयार हूं. राजनाथ सिंह के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के लोग टेबल थपथपाने लगे.

यह भी पढ़ें-

Latest News

AFG vs ZIM: जादरान की तूफानी बल्लेबाजी से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर जीती त्रिकोणीय सीरीज

New Delhi: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया. राशिद खान की दमदार गेंदबाजी व इब्राहिम जादरान...

More Articles Like This

Exit mobile version