Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव के तारिखों का ऐलान, 20 दिसंबर को होगा मतदान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajya Sabha Election: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की छह खाली सीटों पर चुनाव कराने की तारिखों का ऐलान कर दिया है. राज्यसभा की इन सीटों पर 20 दिसंबर को चुनाव होंगे और इसके परिणाम भी उसी दिन जारी कर दिए जाएंगे. इन छह सीटों में आंध्र प्रदेश की तीन, ओडिशा, हरियाणा और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल है.

नामाकंन दर्ज करने की आखिरी तारिख 10 दिसंबर

राज्‍य सभा के इन छह सीटों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी है. ऐसे में 20 दिसंबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक इन सीटों पर चुनाव होगा. वहीं, शाम पांच बजे से मतगणना होगी.

चुनाव आयोग के अनुसार, राज्यसभा के लिए नामांकन का प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू होगी, जो 10 दिसंबर तक चलेगी. वहीं, 11 दिसबंर को नामांकन पत्र की जांच होगी. जबकि 13 दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं.

भाजपा के खाते में जा सकती है 5 सीट

बता दें कि सबसे ज्यादा सीट आंध्र प्रदेश में खाली है. यहां की तीन सीटों से सांसदों ने इस्‍तीफा दे दिया है, जिसमें वेंकटरमण राव मोपीदेवी, बीधा मस्तान राव यादव और रयागा कृष्णैया शामिल है. वहीं, ओडिशा सीट से सांसद सुजीत कुमार, पश्चिम बंगाल सीट से जवाहर सरकार और हरियाणा में सत्तारूढ़ बीजेपी के कृष्ण लाल पंवार ने अभी हाल में ही राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इन छह राज्‍यसभा सीटों में से पांच सीट आसानी से भाजपा के खाते में जा सकती है.

इसे भी पढें:-संविधान के 75वें वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया ₹75 का सिक्का, सभी भारतीयों से की ये अपील

 

 

 

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version