Lok Sabha Election 2024: मेंहदावल में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, बोले- “सपा ने राम भक्तों पर गोली चलाई…”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

lok Sabha Election 2024: देश में इन दिनों लोकसभा चुनावी मौसम चल रहा है. अब तक पांच चरणों का मतदान हो चुका हैं. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया हैं. विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए अलग-अलग राज्यों का दौरा कर चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है.

सपा ने राम भक्तों पर चलाई थी गोली

इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर के मेंहदावल में प्रवीण निषाद के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, सपा ने राम भक्तों पर गोली चलाई थी, अयोध्या में अब उन पर पुष्पा वर्षा होती है, सीएम ने कहा, अयोध्या में पांच सौ वर्षों का इंतजार अब खत्म हो गया है. भव्य राममंदिर में राम लला विराजमान हैं.

विरासत टैक्स, औरंगजेब का जजिया कर रूपी राक्षस है

उन्‍होंने आगे कहा, जनता कह रही है, जो राम को लाए हैं अब हम उनको लाएंगे. सीएम योगी ने कहा, जो लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं, वो पाकिस्तान चले जाएं. पाकिस्तान में जाने पर उन्हें भीख मांगने का अवसर मिलेगा. विरासत टैक्स, औरंगजेब का जजिया कर रूपी राक्षस है और औरंगजेब की आत्मा सपा और कांग्रेस में घुस चुकी है. इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है.

उन्होंने कहा कि गठबंधन ने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था. इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं. इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भाजपा उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी. सीएम योगी ने आगे कहा, रामद्रोही लोग मिलकर पीएम मोदी को रोकना चाहते हैं, लेकिन जनता 4 जून को जवाब देगी.

ये भी पढ़े:

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version