Singapore Airlines: लंदन से सिंगापुर जा रहे विमान में टर्बुलेंस, एक यात्री की मौत, बैंकॉक में लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Singapore Airlines: खतरनाक टर्बुलेंस की वजह से लंदन से सिंगापुर जा रही सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि विमान में कई यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं. एयरलाइन ने बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की है. टर्बुलेंस के बाद विमान की बैंकॉक में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है.

कई थाई मीडिया रिपोर्टों में यह कहा गया है कि 30 लोग घायल हुए हैं. एक बयान में एयरलाइन ने कहा कि बोइंग 777-300 ईआर विमान 211 यात्रियों और चालक दल के 18 सदस्यों को लेकर सिंगापुर जा रहा था. इस दौरान विमान को गंभीर स्तर के टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. हालात की गंभीरता को देखते हुए विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी.

बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमारी एक मेडिकल टीम स्टैंडबाय पर थी. वहीं, एयरलाइन ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है. हम आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए थाईलैंड में स्थानीय अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं.’

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version