‘सपा का संबंध शिक्षित और सभ्य समाज से नहीं, माफिया-अपराधियों से’, बरेली में बोले CM योगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm Yogi Targeted The Sp: मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली क्लब मैदान में शिक्षक सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सपा पर शिक्षा की उपेक्षा करने और माफिया-अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. उन्होंने सपा सरकार के एक पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री का किस्सा सुनाते हुए दावा किया कि गोरखपुर में शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में तत्कालीन मंत्री ने उन्हें उस्ताद बिस्मिल्लाह खां समझ लिया था. सीएम योगी ने कहा कि जिस व्यक्ति को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और उस्ताद बिस्मिल्लाह खां में अंतर न पता हो, उसके शिक्षा मंत्री रहने के दौरान प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा के प्रति समझ और संवेदनशीलता रखने वाला व्यक्ति ही शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर सकता है. उन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का उल्लेख करते हुए कहा कि वह स्वयं शिक्षिका और प्रधानाचार्य रह चुकी हैं तथा शिक्षा जगत से जुड़ी रही हैं.

CM योगी ने सपा पर माफिया को संरक्षण देने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का संबंध शिक्षित और सभ्य समाज के बजाय माफिया, गुंडों और अपराधियों से रहा है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में गरीबों, किसानों और शिक्षकों को सम्मान देने के बजाय मुख्यमंत्री आवास में अपराधियों और प्रभावशाली आपराधिक तत्वों को महत्व दिया जाता था. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश सरकार के माफिया-विरोधी अभियान से सपा को परेशानी हो रही है.

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब कर्फ्यू और दंगों से मुक्त होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. सीएम योगी के अनुसार, सुरक्षित माहौल से शिक्षा, निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलती है. उन्होंने इसे प्रदेश में आए बदलाव का परिणाम बताया.

सीएम योगी ने शिक्षक चुनाव को बताया महत्वपूर्ण

सीएम योगी ने कहा कि शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत प्रदेश की दिशा और सरकार के कामकाज के प्रति संदेश देगी. उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि विधान परिषद में शिक्षकों के मुद्दे उठाते हैं. कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जैसे विषयों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है.

मुख्यमंत्री ने शिक्षा को केवल अक्षर ज्ञान या डिग्री हासिल करने तक सीमित न बताते हुए कहा कि इसे नवाचार, शोध और विकास का माध्यम बनाना जरूरी है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को समर्थन देने की अपील की और उनके नाम का उल्लेख करते हुए कहा, ‘नाम है हरि सिंह ढिल्लों, जब चाहे मिल लो.’ उन्होंने प्रत्याशी के समर्थन में उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर सहमति भी ली.

सीएम योगी ने की 23 अक्तूबर को मतदान की अपील

सीएम योगी ने शिक्षकों से 23 अक्तूबर को मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं को अवकाश मिलेगा, इसलिए वे बिना किसी परेशानी के मतदान केंद्र पहुंचें. मतपत्र पर डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के नाम के सामने अंग्रेजी का अंक ‘1’ बनाने की बात कहते हुए उन्होंने मतपत्र सही तरीके से भरने का आग्रह किया.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version