…ये बीजेपी नहीं मोदी की जीत है” विधानसभा के नतीजों पर बोले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Adhir Ranjan Chaudhary Statement on BJP Victory: कल 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए. इन नतीजों ने जहां एक ओर बीजेपी में आत्मविश्वास भर दिया है. दूसरी ओर कांग्रेस को सोचने पर मजबूर कर दिया है. विधानसभा के नतीजों ने ये बता दिया है कि बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्ष को अभी और मेहनत करनी होगी. जहां जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है. वहीं, विपक्ष हार की समीक्षा कर रहा है. इन सब के बीच, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ये जीत बीजेपी की नहीं पीएम मोदी की जीत है.

पीएम के अलावा कोई चेहरा नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा कि ये नतीजे बताते हैं कि जब बीजेपी जीत जाती है तो मोदी जी का ज्ञान आता है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के समय क्या हुआ था. ये प्रधानमंत्री VS बघेल, प्रधानमंत्री VS गहलोत. बीजेपी के पास प्रधानमंत्री के अलावा कोई नहीं है. ये जीत बीजेपी की नहीं, मोदी की जीत है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई थी. दोनों राज्यों में उसकी सरकार है.

ये बयान सांसद अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन परिसर में दिया. उन्होंने आगे कहा कि हमने पीएम मोदी को चुनाव जीतने के लिए दिल्ली छोड़कर गांवों में घूमते देखा है. बीजेपी में पीएम मोदी के अलावा कोई नहीं है. बीजेपी का मानना ​​है कि ये पीएम मोदी की जीत है, बीजेपी, आरएसएस या वीएचपी की जीत नहीं.

यह भी पढ़ें- Parliament Winter Session: संसद में दिखा BJP के जीत का असर, PM मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

आज से संसद का शीतकालीन सत्र की शुरुआत
जानकारी दें कि आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है. संसद सत्र की शुरुआत के साथ विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. दरअसल, आज दानिश अली प्लेकार्ड लेकर संसद भवन के अंदर दाखिल हुए और उन्होंने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग की. सत्ता पक्ष के सांसदों ने इसका विरोध किया. लोक सभा में बढ़ता हंगामा देख स्पीकर मओम बिड़ला ने लोकसभा की कार्रवाई को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version