UP: लोस चुनाव के ऐलान के साथ अखिलेश को बड़ा झटका, परिवार के करीबी पूर्व सांसद BJP में हुए शामिल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है. इस ऐलान के साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. परिवार के बेहद करीबी रहे पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने उनका साथ छोड़ दिया है. अब वह बीजेपी के झंडा तले बैटिंग करेंगे. आपको बता दें कि अभी दो दिन पहले आगरा के दो विधायक सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
रविवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कासगंज जिला पहुंचे. यहां उन्होंने सपा के पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई. बताया गया कि एक समय में देवेंद्र सिंह यादव मुलायम सिंह परिवार के काफी करीबी रहे हैं. उनके पास राजीनिति का लंबा अनुभव है. वह 1976 से लेकर अभी तक विभिन्न चुनाव जीतकर बड़े पदों पर रह चुके हैं.

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version