Sports News: MCA के सबसे युवा अध्यक्ष बने अजिंक्य नाइक, कहा- ‘ज्यादा क्रिकेटर्स को अब मिलेगी नौकरी’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sports News: मुंबई क्रिकेट को उसका नया अध्यक्ष मिल चुका है. 37 वर्षिय अजिंक्य नाइक अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशनका को चलाएंगे. 107 वोटों से जीत दर्ज कर अजिंक्य नाइक मुंबई क्रिकेट एसोसिशन के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष चुने गए हैं. उन्होंने MCA चुनाव में संजय नाइक को 221-114 के अंतर से हराया. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर अजिंक्य नाइक, अमोल काले की जगह लेंगे, जिनकी T20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच देखने के बाद अचानक मौत हो गई थी.

MCA के सबसे युवा अध्यक्ष बने अजिंक्य नाइक

दरअसल, अजिंक्य नाइक पिछले दो साल से मुंबई क्रिकेट एसोसिशन से जुड़े हुए हैं और सचिव पद पर काम करते है. अजिंक्य अमोल काले के बेहद करीबी थे और अब उनके निधन के बाद अजिंक्य को उनकी पद संभालने की जिम्मेदारी मिल गई है. एमसीए का प्रेसिडेंट बनने के बाद अंजिक्य ने कहा कि ये जीत मुंबई मैदान की है और क्लब सेक्रेटरी की.

उन्‍होंने कहा कि मैं काफी समय से कई कमेटी का हिस्सा हूं और मेरी जर्नी एक पेरेमिड की तरह है. नतीजा बिल्कुल मैंने जैसा सोचा था वैसा ही आया. अजिंक्य ने आगे कहा, वह कॉर्पोरेट हाउस से क्रिकेटर्स के लिए ज्यादा से ज्यादा जॉब की अप्रोच करेंगे. शहर में जॉब की सुविधा की कमी की समस्या का हल ढूंढना होगा. उन्‍होंने बताया कि वह इस पद के लिए बिना किसी राजनैतिक और किसी नेता के सपोर्ट के ही उतरे और उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे कुछ ऐसे लोग है, जिन्होंने मुझे MCA का सबसे युवा अध्यक्ष बनने में मदद की.

चुनाव अधिकारी ने नतीजे पर लगाई मुहर

MCA चुनाव के अधिकारी जेएस सहारिया ने वोटों की गिनती खत्म होने के बाद नतीजे की घोषणा की. उन्होंने बताया, संजय नाइक को 114 वोट जबकि अजिंक्य नाइक को 221 वोट मिले हैं. इस फैसले के बाद किसी भी उम्मीदवार ने फिर से काउंटिंग कराने की बात नहीं की, जिसके बाद अजिंक्य नाइक को अध्यक्ष चुन लिया गया.

यह भी पढ़े: गुजरातः भारी बारिश में ध्वस्त हुआ मकान, तीन महिलाओं की मौत, बचाव अभियान जारी

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version