Ind Vs Nep मैच आज, जानिए क्यों बदलने जा रहा है Asia Cup 2023 का शेड्यूल!

Asia Cup 2023: जिस मैच का क्रिकेट प्रेमियों को सबसे ज्यादा इंतजार था वो इंन्द्रदेव के प्रकोप में आ गया. 2 सितम्बर को कैंडी में हुए एशिया कप 2023 का भारत-पाक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. भारत-पाक भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए, लेकिन पाकिस्तान के खेलने से पहले ही जमकर बारिश शुरु हो गई, जिसके बाद मैच रद्द होने के साथ ही पाकिस्तान ने सुपर-4 राउंड में जगह बना ली. इस मैच के बाद अब एशिया कप के बाकि मैचों पर भी खतरा मंडरा रहा है. जिसकी वजह है श्रीलंका में हो रही बारिश. बता दें कि भारी बारिश के कारण श्रीलंका के कोलंबों में बाढ़ जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं.

शेड्यूल में हो सकतें हैं बदलाव
सूत्रों के मुताबिक, कोलंबों में बाढ़ के कारण सुपर-4 स्टेज के मुकाबलों को कोलंबो से शिफ्ट किया है. इसके अलावा कैंडी में भी रुक-रुक के बारिश हो रही है, जिसके कारण एशिया कप 2023 के बाकी के मुकाबलों पर खतरा मंडरा रहा है. एशिया कप में ग्रुप स्टेज के अभी दो मैच शेष हैं, लेकिन इनमें से कोई भी मैच कोलंबो में नहीं खेला जाएगा. बता दें कि सुपर-4 चरण के मुकाबले कोलंबों में शेड्यूल किए गए थे, लेकिन भारी बारिश के कारण शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है.

भारत बनाम नेपाल मैच आज
कैंडी में हो रहा एशिया कप 2023 भारत-पाक मुकाबले में मैच के रद्द होने के बाद पाकिस्तान ने सुपर-4 में जगह बना ली है, लेकिन भारत को सुपर-4 में जगह बनाने के लिए भारत बनाम नेपाल मुकाबले को जीतना होगा. बता दें कि आज दोपहर 3 बजे होने वाला भारत बनाम नेपाल मैच भी कैंडी में ही खेला जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version