ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से यह स्टार ऑलराउंडर बाहर

Must Read

Australia: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर एरोन हार्डी कंधे की चोट की वजह से भारत के खिलाफ होने वाली ‘A’ सीरीज से बाहर हो गए हैं.  सितंबर में ऑस्ट्रेलिया ‘A’ की टीम भारत दौरे पर आएगी. वहीं इससे ऑस्ट्रेलिया के चोटिल तेज गेंदबाजों की बढ़ती लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. 19 वर्षीय खिलाड़ी एरोन हार्डी से पहले टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, लान्स मौरिस और ब्रॉडी काउच भी चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

30 सितंबर से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ‘A’ टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत बीच 30 सितंबर से होगी. विडलर ने प्रोफेशनल क्रिकेट में पिछला मुकाबला मार्च में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड 2024.25 के फाइनल में खेला था और तब उन्होंने पांच विकेट लिए थे, लेकिन उनकी टीम को वहां हार का सामना करना पड़ा था. क्वींसलैंड के हाई परफोर्मेंस महाप्रबंधक जो डावेस ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से कहा कि कैलम को ट्रेनिंग के दौरान पीठ में दर्द हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दी.

ठीक होने में लगेगा कुछ समय

दुर्भाग्य से स्कैन में स्ट्रेस फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है, इसलिए उन्हें ठीक होने में कुछ समय लगेगा और फिर वह रिहैब की शुरुआत करेंगे. उन्होंने कहा कि वह स्वाभाविक रूप से बहुत निराश हैं लेकिन मानते हैं कि चोट इस खेल का हिस्सा हैं. हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि वह क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

मौरिस और काउच भी हो गए थे बाहर

विडलर के बाहर होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ‘A’ ने 16 सितंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज के रेड बॉल फॉर्मेट से मौरिस और काउच भी चोट की वजह से बाहर हो गए थे. काउच साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर हैं और उम्मीद है कि वह शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट तक ठीक हो जाएंगे, जबकि मौरिस एक साल के लिए क्रिकेट से बाहर रहेंगे.

खेलेगा तीन अनौपचारिक एकदिवसीय मैच

भारत दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया ‘A’ दो अनौपचारिक टेस्ट और तीन अनौपचारिक एकदिवसीय मैच खेलेगा. दो अनौपचारिक टेस्ट के लिए भारतीय टीम का भी ऐलान हो चुका है. श्रेयस अय्यर को इस टीम का कप्तान बनाया गया है. इंडिया ‘A’ और ऑस्ट्रेलिया ‘A’ के बीच लखनऊ में 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 16 से 19 सितंबर और दूसरा मैच 23 से 25 सितंबर के बीच खेला जाएगा.

इसे भी पढ़ें. मिजोरम से आनंद बिहार तक चलेगी नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This