CM Yogi ने ‘नमो युवा रन’ मैराथन का किया शुभारंभ, बोले- नशा नाश का कारण है

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Namo Yuva Marathon: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘नशामुक्त भारत’ के लिए ‘नमो युवा रन’ मैराथन का रविवार को शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि ‘नमो मैराथन’ जैसे कार्यक्रम स्वस्थ समाज की कुंजी हैं. उन्होंने युवाओं से ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प की ओर अग्रसर होने का आह्वान भी किया.

सीएम ने किया Namo Yuva Marathon का शुभारंभ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से शुरू हुआ. प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त समाज’ थीम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके पीछे स्पष्ट धारणा है कि नारी स्वस्थ होगी तो समाज स्वस्थ होगा और परिवार सशक्त होगा.”

विकसित भारत’ की धारणा लेकर बढ़ रहा देश

उन्होंने कहा, “देश ‘विकसित भारत’ की धारणा को लेकर आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हमने ‘विकसित भारत’ के साथ ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. मुझे खुशी है कि इस कार्यक्रम को युवाओं, किसानों और मजदूरों समेत समाज के प्रबुद्धजनों का समर्थन मिल रहा है. हर व्यक्ति अपने सेक्टर में सहयोग करने के लिए तैयार है.” मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि हमें अपने गांव, नगर और कस्बे को भी विकसित बनाना है और इसकी कुंजी ‘आत्मनिर्भरता’ है. उन्होंने कहा, “आत्मनिर्भरता की कुंजी स्वस्थ समाज में है और स्वस्थ समाज की कुंजी ‘नमो युवा रन’ जैसे कार्यक्रम में है.”

नशा नाश का कारण है

सीएम योगी ने यह भी कहा कि नशा नाश का कारण है, नैतिक पतन का कारण है. अगर युवा सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता है तो यह राष्ट्र के लिए कल्याणकारी होता है, लेकिन यही युवा शक्ति नशे की चपेट में आती है तो उसमें घुन लग जाता है. हमें अपनी युवा शक्ति पर गौरव की अनुभूति होती है, लेकिन हमें उसे विघटनकारी और दुष्प्रवृत्तियों की चपेट में आने से बचाना होगा.

इन जगहों पर भी हुआ कार्यक्रम

लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और आगरा में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. शाहजहांपुर में ‘नमो युवा रन’ मैराथन में बड़ी संख्या में युवा और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. मैराथन को उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने हरी झंडी दिखाई. उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को राष्ट्रहित और सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया. सुरेश खन्ना ने कहा, “युवा शक्ति ही देश का भविष्य है. प्रधानमंत्री का संकल्प है कि भारत का युवा फिट और ऊर्जावान रहे. ऐसे आयोजन युवाओं में जागरूकता और उत्साह दोनों को बढ़ाते हैं.”

ये भी पढ़ें- लखनऊ: नशे में धुत चालक काबू न कर सका थार को, ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version