ग्राउंड पर मैच खेलने के दौरान ही गई भारतीय क्रिकेटर की जान, दुखद घटना से पसरा मातम, कैसे हुई मौत?

Mizoram Cricketer Death: मिजोरम के पूर्व रणजी क्रिकेटर लालरेमरुआटा खियांगटे की खेल ग्राउंड पर ही गिरने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय लालरेमरुआटा को गुरुवार को सिहमुई (मिजोरम) में एक सेकंड डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट में खेलते समय स्ट्रोक आया था. उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. लालरेमरुआटा ने मिजोरम के लिए कुछ रणजी ट्रॉफी मैच खेले थे.

बतौर बल्लेबाज खेल रहे थे लालघिंगलोवा

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम व मिजोरम के खेल और युवा सेवा मंत्री लालघिंगलोवा हमार के निधन पर शोक जताया. लालरेमरुआटा गुरुवार सुबह सिहमुई के सुआका क्रिकेट ग्राउंड में एक आधिकारिक मैच के दौरान वीआरसीसी के लिए बतौर बल्लेबाज खेल रहे थे. मैच आईएलएमओवी क्रिकेट क्लब के खिलाफ हो रहा था. लालरेमरुआटा ने अपनी बल्लेबाजी समाप्त होने के बाद सीने में तेज दर्द की शिकायत की. चश्मदीदों के मुताबिक कुछ देर बाद वह गिर पड़े, जिससे साथी खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक घबरा गए. वह जल्द ही बेहोश हो गए.

बचाने की सभी कोशिशें नाकाम

उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाने की सभी कोशिशें नाकाम रहीं. माना जा रहा है कि मौत का कारण स्ट्रोक है. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत की आधिकारिक वजह का खुलासा नहीं किया है. लालरेमरुआटा ने 2018 और 2022 के बीच मिजोरम के लिए दो फर्स्ट-क्लास मैच और सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में सात मैच खेले थे. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम ने एक बयान में कहा कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दो बार और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात बार मिज़ोरम का प्रतिनिधित्व किया था.

संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ

उन्होंने स्थानीय स्तर पर कई क्लबों के लिए भी खेला था. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं. भगवान इस बड़े दुख की घड़ी में उन्हें हिम्मत दे. मिजोरम के खेल और युवा सेवा मंत्री लालघिंगलोवा हमार ने भी शोक व्यक्त किया. उन्होंने कि उनकी टीम, वेंघनुई रेडर्स क्रिकेट क्लब और चॉवनपुई आईएलएमओवी क्रिकेट क्लब के बीच मैच के दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई. इस मुश्किल समय में उनके शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और खेल जगत के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

इसे भी पढ़ें. EPFO UPI PF Withdrawal: UPI से PF का पैसा कब निकाल सकेंगे कर्मचारी? सामने आया नया अपडेट

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version