India A vs USA: नारायण जगदीशन ने मचाया तूफान, तिलक वर्मा–आयुष बडोनी ने भी जमकर बरसाए छक्के

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Narayan Jagadeesan Century: टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेले जा रहे वॉर्म-अप मुकाबले में इंडिया ए के विकेटकीपर-बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. दाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने महज 49 गेंदों में शतक जड़ते हुए छक्कों-चौकों की झड़ी लगा दी. अपनी इस धमाकेदार पारी में जगदीशन ने 4 छक्के और 11 चौके लगाए और 54 गेंदों में 104 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन इस पारी के दम पर जगदीशन ने भविष्य में टीम इंडिया में अपनी दावेदारी को मजबूती से पेश कर दिया है.

Tilak Verma ने भी दिखाया दम

नारायण जगदीशन के अलावा तिलक वर्मा ने भी वॉर्मअप मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया. सर्जरी के कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे, लेकिन वॉर्मअप मुकाबले में उनकी वापसी ने फिटनेस को लेकर सभी सवालों के जवाब दे दिए. तिलक ने 24 गेंदों में 38 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. उनकी इस पारी के बाद माना जा रहा है कि फिटनेस साबित करने वाले तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में पूरी तरह से दावेदार होंगे.

Ayush Badoni का तूफानी अर्धशतक

तिलक वर्मा और नारायण जगदीशन के बाद क्रीज पर कप्तान आयुष बडोनी उतरे और आते ही आक्रामक अंदाज में रन बरसाने लगे. बडोनी ने महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से तूफानी हाफसेंचुरी जड़ी. उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत टीम इंडिया ए ने 20 ओवर में 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. बडोनी 26 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाकर लौटे.

इससे पहले ओपनर प्रियांश आर्या ने भी बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे.

यह भी पढ़े: कैपेक्स, सेवा क्षेत्र और AI को बढ़ावा देने से FY27 की कमाई को मिलेगा सपोर्ट: Report

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version