भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता पहला वनडे, बढ़ा कप्तान गिल का आत्मविश्वास, बोले- ‘हम पर दबाव था, लेकिन…’

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

England vs India 1st ODI: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम ने आखिरकार पहली जीत हासिल की है. टीम इंडिया ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट शिकस्त दी. इस जीत के बाद भारत के कप्तान शुभमन गिल का बयान सामने आया है. उन्होंने अपने टीम की जमकर सराहना की है.

 259 रन का मिला था टार्गेट

इंग्लैंड ने 259 रन का टार्गेट दिया था. जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 160 रन बनाया. जिसके बाद अक्षर पटेल ने 57 रन, वाशिंगटन सुंदर ने 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. मुकाबले के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘‘हम पर दबाव था, लेकिन जिस तरह हमने वापसी की, वह अहम रही. जब आपके मध्यक्रम और निचले मध्यक्रम के बल्लेबाज रन बनाकर मैच खत्म करते हैं तो कप्तान के तौर पर काफी भरोसा मिलता है.’’

बल्लेबाजों की सराहना की England vs India 1st ODI

गिल ने आगे कहा, “जब आपका मिडिल ऑर्डर और लोअर मिडिल ऑर्डर रन बनाकर मैच खत्म करता है, तो बतौर कप्तान काफी आत्मविश्वास मिलता है. यह हमारी टीम कॉम्बिनेशन की बात है. हमारा गेंदबाजी आक्रमण अपेक्षाकृत युवा है, जबकि बल्लेबाजी इकाई अधिक अनुभवी है. इसलिए अगर हमारे सामने 300-320 रन का लक्ष्य भी होता, तब भी हमें उसे हासिल करने का पूरा भरोसा था.”

शुरुआत में रन बनाना आसान नहीं था

कप्तान ने कहा, “मिडिल ओवर्स में हमारी गेंदबाजी काफी अच्छी रही. हमने सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की. पावरप्ले के आखिरी हिस्से में इंग्लैंड ने कुछ रन जरूर बनाए और हमें दबाव में डाला, लेकिन जिस तरह हमने वापसी की, वही सबसे अहम रहा. हम अलग-अलग टीम कॉम्बिनेशन आजमाते रहेंगे और देखेंगे कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कौन-सा संयोजन हमें सबसे बेहतर संतुलन देता है. यहां की परिस्थितियां साउथ अफ्रीका जैसी थीं. गेंद उछाल ले रही थी और शुरुआत में रन बनाना आसान नहीं था. हालांकि, बाद में विकेट बेहतर हो गई और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो गई.”

अक्षर पटेल ने रणनीति पर की बात

वहीं, इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने अक्षर पटेल ने कहा कि उन्होंने विकेट को निशाना बनाकर गेंदबाजी की रणनीति अपनाई, जिसका उन्हें फायदा मिला. अक्षर ने कहा, ‘‘आज अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. मैंने गति में बदलाव करने और ‘स्टंप-टू-स्टंप’ गेंदबाजी करने की योजना बनाई थी. वही किया और चार विकेट मिल गए.’’

ये भी पढ़ें- युवा एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीमों का ऐलान, मस्कट में 20 जुलाई से होगा आगाज

Latest News

बुलंदशहर में डबल मर्डर: पंद्रह मिनट तक तड़तड़ाई गोलियां, दो लोगों की मौत, कई घायल

Double Murder In Bulandshahr: यूपी के बुलंदशहर से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की देर रात सिकंदराबाद...

More Articles Like This