पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से परिवार में पसरा मातम

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

S Sreesanth: पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का शुक्रवार रात निधन हो गया. परिवार से जुड़े सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. 89 वर्षीय शांताकुमारन नायर का लिसी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से परिवार में शोक का माहौल है. उनके पार्थिव शरीर को कोठामंगलम स्थित पैतृक आवास ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

शवगृह में रखा गया है S Sreesanth के पिता का पार्थिव शरीर

परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एस. श्रीसंत के पिता के पार्थिव शरीर को फिलहाल शवगृह में रखा गया है. उनके कुछ परिजन विदेश में हैं और उनके लौटने के बाद पार्थिव शरीर को कोठामंगलम स्थित पैतृक आवास ले जाया जाएगा. वी. शांताकुमारन नायर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे थे और इसी पद से सेवानिवृत्त हुए थे. वी. शांताकुमारन नायर के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

IPL के दौरान लगा था मैच फिक्सिंग का आरोप

43 वर्षीय एस. श्रीसंत ने 2022 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था. भारतीय टीम के लिए उन्होंने 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले, जिनमें उनके नाम क्रमशः 87, 75 और 7 विकेट दर्ज हैं.

श्रीसंत 2011 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे हैं। हालांकि, IPL के दौरान उन पर मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोप लगे थे. 2015 में निचली अदालत ने उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया, लेकिन इसके बावजूद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और IPL में दोबारा वापसी नहीं कर सके.

ये भी पढ़ें- Ishan Kishan Injured: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए ईशान किशन

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This