ICC T20 Rankings में हार्दिक पांड्या का कीर्तिमान, बनें नंबर वन ऑलराउंडर

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ICC T20 Rankings Update: आईपीएल 2024 में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के वजह से लगातार आलोचना का शिकार रहे हार्दिक पांड्या का टी 20 विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन रहा. टी20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद अब आईसीसी ने नई टी20 रैंकिंग जारी की है. टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंडर की नंबर वन की कुर्सी पर कब्‍जा कर लिया है. हार्दिक पांड्या और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा की रेटिंग बराबर होने के बावजूद हार्दिक को आईसीसी ने नंबर एक पर रखा है. पहली बार भारत के ऑलराउंडर पंड्या ने आईसीसी रैंकिंग में ऐसा किया है.  बाकी टॉप 10 की बात करें तो वहां भी बदलाव देखने को मिला है.

पांड्या और वानिंदु हसरंगा की रेटिंग बराबर

आईसीसी द्वारा जारी टी20 में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 222 की रेटिंग के साथ हार्दिक पांड्या पहले नंबर पर हैं. पांड्या ने दो स्थानों की छलांग मारी है. टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और इसके बाद फाइनल में भी पांड्या का कमाल का प्रदर्शन रहा. भारतीय टीम के चैंपियन बनने में उनका बड़ा और खास योगदान रहा, जब वे मैच का आखिरी ओवर कर रहे थे. बात अगर श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा की करें तो वे भी 222 की रेटिंग के साथ हार्दिक के पांड्या के साथ पहले नंबर पर ही हैं.

मार्कस स्टायनिस तीसरे नंबर पर पहुंचे

बात करें तीसरे स्‍थान की तो यहां पर ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टायनिस आ गए हैं. उन्‍होंने भी एक स्‍थान उछाल मारी है. अब वे 211 की रेटिंग के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा भी एक स्थान की उछाल लेकर 210 की रेटिंग के साथ नंबर चार के ऑलराउंडर बन गए हैं. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 206 की रेटिंग के साथ 5वें नंबर पर हैं.

इनको हुआ नुकसान 

इस बीच अफगानिस्तान मोहम्मद नबी को नुकसान हुआ है. उनकी रेटिंग 205 की है, वे 4 पायदान नीचे होकर छठे नंबर पर आ गए हैं. नेपाल के दीपेंद्र सिंह 199 की रेटिंग के साथ सातवें स्‍थान पर हैं. इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन एक स्थान उछलकर 187 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर हैं. साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम 186 की रेटिंग के साथ 9वें स्‍थान पर हैं. उन्हें भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है. इंग्लैंड के मोईन अली 174 रेटिंग के साथ अब नौवें से दसवें नंबर पर आ गए हैं.

 ये भी पढ़ें :- Tech News: iQOO Z9 Lite 5G के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, पावरफुल प्रोसेसर के साथ भारत में इस दिन एंट्री लेगा फोन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version