पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे शुभमन गिल? क्या है क्रिकेटर की हेल्थ अपडेट

ICC ODI World cup 2023: विश्वकप की शुरुआत हो चुकी है. भारत ने अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की थी. इसके बावजूद भी भारतीय टीम की परेशानीयां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. भारत ने मैच तो जीत लिया, लेकिन इस मैच में शुभमन गिल की कमी सबसे ज्यादा खली.

भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल मैच के पहले ही डेंगू पॉजिटीव पाए गए थे. डेंगू का शिकार होने के कारण गिल को रेस्ट दिया गया था. इसके बाद भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आ गई है. बता दें, गिल की हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

BCCI ने की इस बात की पुष्टि
डेंगू से पीड़ित स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की हालत अचानक से बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया. रिर्पोट्स के मुताबिक, उनके खून में प्लेटलेट की कमी हो गई थी. फिलहाल, उनकी हालत में सुधार है और वो अस्पताल से वापस होटल आ चुके हैं. गिल को लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है. इसी दौरान BCCI ने गिल के दूसरे वनडे में भी नहीं खेलने की पुष्टि कर दी है.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना संदिग्ध
बता दें, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारतीय टीम अपना दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर, बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी. BCCI ने इस मैच में गिल के ना खेलने की पुष्टि तो कर दी है. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उनके खेलने की संभावना बेहद कम है. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को खेला जाना है.

ये भी पढ़ें: कैंसर से जूझते हुए इस खिलाड़ी ने किया था शानदार प्रदर्शन, वर्ल्ड कप 2011 में बने थे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version