IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया, अजेय रहते फाइनल में बनाई जगह

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया.
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे, जिसे भारतीय टीम ने 48.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

विराट कोहली ने खेली दमदार पारी

भारतीय टीम की इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 98 गेंदों में 84 रन बनाए और टीम को जीत की राह दिखाई. वहीं, केएल राहुल ने 42 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए विजयी छक्का जड़ा.
अब 9 मार्च को फाइनल में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.
Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version