लॉर्ड्स में जो रूट ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 1 रन लेते ही छू लेंगे बड़ा मुकाम

Must Read

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में आमना-सामना हो रहा है. बता दें कि दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का यह तीसरा मुकाबला है, जिसमें टॉस जीतने के मुताबिक, पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए. जानकारी के मुताबिक, इस टेस्‍ट के दौरान पहले दिन इंग्लैंड की सलामी जोड़ी कुछ खास नहीं कर सकी. इसके साथ ही सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (23) और जैक क्रॉली (18) एक ही ओवर में चलते बने. वहीं नितीश कुमार रेड्डी ने 14वें ओवर में सलामी जोड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

हैरी ब्रूक 11 रनों के बाद हुए बुमराह के शिकार

ऐसे में टेस्‍ट के दौरान ओली पोप ने क्रीज पर जमने की पूरी कोशिश की लेकिन अपने अर्धशतक से 6 रन दूर रह गए. जानकारी के मुताबिक, कुछ ही देर बाद हैरी ब्रूक भी 11 रनों के साथ बुमराह का शिकार बन गए. यहां से जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स ने मोर्चा संभाला और 5वें विकेट के लिए शानदार 79 रनों की साझेदारी की.

एक रन के लिए करना पढ़ रहा है देसरे दिन का इंतजार 

प्राप्‍त जानकारी के अुनसार दिन का टेस्ट मैच खत्म होने से पहले जो रूट के पास अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक जड़ने का शानदार मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके. इस दौरान मैच में सैकड़ों रनों को पूरा करने के लिए अब उन्हें दूसरे दिन का इंतजार करना होगा. बता दें कि दूसरे दिन एक रन लेते ही अपना सैकड़ा पूरा कर लेंगे. फिलहाल के लिए वह 99 रन बनाकर नाबाद हैं.

वर्तमान समय में इस टेस्‍ट मैच के दौरान रूट के नाम 156 टेस्ट मैचों की 284 पारियों में 36 शतक और 67 अर्धशतक दर्ज हैं. जानकारी के मुताबिक, एक रन जोड़ते ही रूट टेस्ट क्रिकेट में 37 शतक अपने नाम कर लेंगे और स्टीव स्मिथ को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 5वें सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर – 51
  • जैक कैलिस – 45
  • रिकी पोंटिंग – 41
  • कुमार संगकारा – 38
  • स्टीव स्मिथ – 36
  • जो रूट – 36

सचिन तेंदुलकर के नाम ये रिकॉर्ड

जहां जो रूट ने टेस्ट में 36 शतक जड़े हैं इसके साथ ही उन्‍होंने वनडे में 18 शतक लगाए हैं. तो इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल मिलाकर उनके नाम 54 शतक हैं. इस दौरान एक और शतक जोड़ने पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला की बराबरी कर लेंगे. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. इन्‍होंने 100 शतक जड़े हैं.

इन खिला‍ड़ि‍यों के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

  • सचिन तेंदुलकर – 100
  • विराट कोहली – 82
  • रिकी पोंटिंग – 71
  • कुमार संगकारा – 63
  • जैक कैलिस – 62
  • हाशिम अमला- 55
  • जो रूट – 54
  • महेला जयवर्धने – 54

इसे भी पढ़ें :- भारत को बढ़ानी होगी सैन्य ताकत, ‘PAK और बांग्लादेश…’, रिटायर्ड विंग कमांडर ने किया अलर्ट

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This