Paris 2024 Olympics के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, पांच नए खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paris 2024 Olympics: हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है. भारतीय टीम की कप्तानी दिग्‍गज ड्रैग-फ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह करेंगे, वहीं शक्तिशाली मिडफील्‍डर हार्दिक सिंह उपकप्तान होंगे. भारतीय टीम में पिछले ओलंपिक में खेलने वाले कुछ सीनियर खिलाड़ियों के साथ ही पांच ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो ओलंपिक में डेब्यू करेंगे. भारतीय खिलाड़ी इस समय बेंगलुरु के एसएआई केंद्र में राष्ट्रीय शिविर में ओलंपिक की तैयारी में लगे हैं.

भारतीय हॉकी टीम का ऐलान

भारतीय टीम 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी में होने वाले पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतियोगिता करेगी. टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाली भारतीय टीम को डिफेंडिंग चैम्पियन बेल्जियम, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना और आयरलैंड के साथ पूल बी में रखा गया है. पूल प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष चार पर रहने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी. भारत को इस बार अपने मेडल का रंग बदलने के लिए पिछली बार से ज्‍यादा दमदार और शानदान खेल दिखाना होगा.

भारतीय टीम की बड़ी बातें

बता दें ऐसा चौथी बार होगा जब अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश और मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ओलंपिक में शामिल होंगे, जबकि कप्तान हरमनप्रीत का ये तीसरा ओलंपिक होगा. जरमनप्रीत सिंह, संजय, राज कुमार पाल, अभिषेक और सुखजीत सिंह पहली बार ओलंपिक में भाग लेंगे. वहीं पिछले ओलंपिक में टीम का हिस्सा रहे नीलकांत शर्मा सब्स्टीट्यूज प्‍लेयर में रखे गए हैं. दिलप्रीत सिंह को तो टीम में ही मौका नहीं दिया गया है. गोलकीपर कृष्ण पाठक लगातार दूसरे ओलंपिक में वैकल्पिक प्‍लेयर होंगे.

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए 16 सदस्‍यीय भारतीय हॉकी टीम

गोलकीपर: श्रीजेश परट्टू रवींद्रन

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिहं, सुमित, संजय

मिड‍फील्‍डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड: अभिषेक, ललित कुमार उपाध्‍याय, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह

वैकल्पिक एथलीट: नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्‍ण बहादुर पाठक

ये भी पढ़ें :- हजार साल पुराने वृक्षों के रहस्य से उठा पर्दा, बाओबाब को लेकर वैज्ञानिकों ने किया नया दावा

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version