IPL 2026: चेपॉक में CSK और GT में रोमांचक मुकाबला आज, जानें हेड-टू-हेड में कौन आगे?

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IPL 2026 CSK Vs GT: आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला रविवार को दोपहर 3:30 से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. सीएसके अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर प्लेऑफ की संभावना को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी.

अंकतालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है सीएसके

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सीजन की शुरुआत लगातार 3 हार के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम ने वापसी की है और पिछले 4 मुकाबलों में 3 में जीत हासिल की है. सीएसके ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 103 रन के बड़े अंतर से हराया था. इस जीत से निश्चित रूप से सीएसके का आत्मविश्वास बढ़ा होगा. सीजन के 7 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद सीएसके जीटी के खिलाफ जीत हासिल कर अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी. एमएस धोनी इस मैच का हिस्सा होंगे या नहीं, ये भी देखना अहम होगा.

सीजन में बेहद साधारण नजर आई गुजरात IPL 2026 CSK Vs GT

गुजरात टाइटंस इस सीजन में बेहद साधारण नजर आई है. जीटी अपने 7 मैचों में 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर है. जीटी ने सीजन की शुरुआत 2 हार के साथ की थी. इसके बाद टीम ने वापसी की और लगातार 3 मैच जीते, लेकिन पिछले 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में सीएसके के खिलाफ होने वाला मुकाबला शुभमन गिल की कप्तानी वाली जीटी के लिए बेहद अहम है.

जानिए पिच रिपोर्ट

चेपॉक स्टेडियम की पिच हाल के दिनों में बल्लेबाजी के लिए ज्यादा अनुकूल हो गई है. हालांकि, स्पिनरों के लिए यह अब भी मददगार है. सीएसके के अकील हुसैन, नूर अहमद और जीटी के राशिद खान के लिए यहां बड़ा मौका हो सकता है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है.

जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक चेन्नई में ज्यादा से ज्यादा तापमान 35.4 डिग्री से 38.2 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. रात का तापमान कम से कम 27.1 डिग्री से 30.1 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

सीएसके और जीटी के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं. दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश की दो खिलाड़ियों पर लगा भारी जुर्माना, जानिए ICC ने क्यों लिया यह सख्त फैसला!

Latest News

Varanasi: पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- ‘सपा-कांग्रेस ने महिलाओं को हक से वंचित रखा, अब कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूंगा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण, विकास परियोजनाओं और कनेक्टिविटी पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version