IPL 2026: CSK के कप्तान पर बड़ा एक्शन, BCCI ने लगाया लाखों का जुर्माना, मैच जीतने के बावजूद क्यों मिली यह सजा..?

Must Read

IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराने के बाद BCCI ने CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर बड़ा एक्शन लिया है. गायकवाड़ पर मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. गायकवाड़, तीसरे कप्तान हैं, जिनपर इस साल धीमी ओवर गति की वजह से जुर्माना लगा है. बता दें कि आईपीएल (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शनिवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 23 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की थी.

12 लाख रुपये का जुर्माना

यह टीम की पहली गलती थी, जो IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत आती है, जो तय समय में ओवर पूरे न करने से जुड़ा है. इस वजह से उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. गायकवाड़ अगर ये गलती दोबारा करते हैं, तो उनपर दोगुना जुर्माना लगेगा. यानी अगली बार 12 लाख की जगह उन्हें 24 लाख रुपये कीमत चुकानी पड़ेगी.

दो कप्तानों पर लग चुका है फाइन 

गायकवाड़ से पहले अब तक इस सीजन में दो कप्तानों पर धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए फाइन लग चुका है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर अब तक दो बार जुर्माना लगा है. पहली बार उन्हें 12 और दूसरी बार 24 लाख रुपये चुकाने पड़े थे. वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर भी एक बार 12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है.

इस सीजन में भी पहली जीत

सीएसके और दिल्ली के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ. जहां सीएसके पिछले 6 मैचों से लगातार हारती हुई आ रही थी. लेकिन दिल्ली के खिलाफ उन्होंने इस मैदान पर हार का सिलसिला भी तोड़ दिया. साथ ही सीएसके ने इस सीजन में भी अपनी पहली जीत हासिल की. इससे पहले वो अपने शुरुआती तीनों मुकाबले हार चुकी थी.

इसे भी पढ़ें. नहीं रहीं दिग्गज सिंगर Asha Bhosle, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This