IPL 2026: आज LSG के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर उतरेगी PBKS, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IPL 2026 LSG Vs PBKS: आज आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा. ये मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. पंजाब प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए लखनऊ के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर उतरेगी.

पंजाब किंग्स की शुरुआत रही शानदार

इस सीजन में पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत की थी. हालांकि, पंजाब को अपने पिछले छह मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा. पंजाब के बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए. इतना ही नहीं, टीम की गेंदबाजी भी एक बड़ा सरदर्द बनी हुई है. अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है.

लखनऊ खेल बिगाड़ने की करेगी कोशिश IPL 2026 LSG Vs PBKS

वहीं, प्लेऑफ की रेस से पहले से बाहर हो चुकी लखनऊ आज पंजाब का खेल बिगड़ाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पिछले 2 मुकाबलों में लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम शानदार फॉर्म में दिखाई दिया. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिचेल मार्श ने 57 गेंदों में 96 रनों की दमदार पारी खेली.

निकोलस पूरन भी अच्छी लय में नजर आए

जोश इंग्लिस ने 29 गेंदों में 60 रनों का योगदान दिया था. वहीं, निकोलस पूरन ने भी शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन, राजस्थान के खिलाफ लखनऊ के गेंदबाज 221 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे.

जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल सीजन में पजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पंजाब ने 4 मैच अपने नाम किए. वहीं, लखनऊ को 3 मुकाबलों में जीत मिली.

LSG Vs PBKS संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव.

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

ये भी पढ़ें- PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम का ऐलान, बाबर-नसीम और हारिस की वापसी

Latest News

बीएलए ने हथियार के नोक पर दो पाकिस्तानी अधिकारियों को किया अगवा, हाईवे पर रोकी ASF के डिप्टी डायरेक्टर की गाड़ी  

Pakistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स (ASF) के डिप्टी डायरेक्टर और कमांडिंग ऑफिसर वसीम अहमद...

More Articles Like This