इंडियन क्रिकेटर के साथ हुई साजिश? पानी की जगह दिया गया जहरीला पदार्थ; जानिए मामला

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mayank Agarwal: क्रिकेट जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के खिलाफ इंडिगो की फ्लाइट में साजिश की गई है. जिससे उनकी जान भी जा सकती थी. मयंक अस्पताल में भर्ती होने के बाद अपने खिलाफ किसी साजिश का आरोप लगाते हुए आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई है. फिलहाल क्रिकेटर की हालत खतरे से बाहर है.

ज़हरीला पदार्थ देकर की गई साजिश!

दरअसल, कर्नाटक के कप्तान 32 वर्षीय मयंक मयंक अग्रवाल टीम के आगामी मुकाबले के लिए इंडिगो की फ्लाइट में चढ़े थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सीट पर एक पाउच रखा था जिसे पानी समझकर मयंक ने पिया था. इसे पीने के बाद मयंक के गले में अचानक जलन होने लगी और उन्हें उल्टी भी हुई. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. मयंक के मुंह में सूजन हो गई थी और छाले पड़ गए थे. हालांकि, मयंक अब खतरे से बाहर हैं. मयंक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. बता दे कि मयंक काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और वो फिलहाल रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भारतीय टीम में यूपी के इस लाल की एंट्री, प्लेइंग 11 में लेंगे रवींद्र जडेजा की जगह!

अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है

केएससीए के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया, “मयंक अब खतरे से बाहर हैं. वह फिलहाल अगरतला के हॉस्पिटल में लगातार निगरानी में हैं और डॉक्टरों से अपडेट मिलने के बाद हम उन्हें बेंगलुरु वापस ले जाएंगे. उड़ रही इन अफवाहों में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है. अब वह स्थिर हैं और हम डॉक्टरों और राज्य के अन्य अधिकारियों के संपर्क में हैं.” ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी मुकाबले की कप्तानी निकिन जोस संभाल सकते हैं.

क्या ये एक साजिश थी?

एक अधिकारी ने बताया, “टीम फ्लाइट में थी और मयंक को अचानक बेचैनी महसूस होने लगी. उन्होंने फ्लाइट में कई बार उल्टी भी कर दी. जिसके बाद वो फ्लाइट से उतर गए. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से एमआर शाहवीर तारापोर ने फोन किया और हमने अपने दो प्रतिनिधियों को तुरंत हॉस्पिटल भेजा. इस मामले को लेकर तमाम बातें कही जा रही हैं कि मयंक ने क्या पिया होगा.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This