Mukesh Kumar Marriage: छपरा की दिव्या संग तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने लिए सात फेरे, देखें शादी की तस्वीरें

Mukesh Kumar Marriage: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) बीते मंगलवार 28 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने छपरा की दिव्या सिंह (Divya Singh) को अपने जीवनसाथी के रूप में चुनकर गोरखपुर के होटल में साथ फेरे लिए हैं. उन्होंने शादी के चलते T20 टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला नहीं खेला है. बता दें कि 4 दिसंबर सोमवार को बहुभोज का आयोजन मुकेश कुमार के पैतृक गांव में ही किया जाएगा. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.

भारत को दिलाई थी जीत
बता दें कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार आईपीएल (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेलते हैं. उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत को जीत दिलाई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रही टी20 सीरीज़ के पहले दो मैचों में मुकेश कुमार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. शादी की वजह से उन्होंने तीसरा मैच नहीं खेला. वहीं, तीसरे T20 में उनकी जगह स्क्वाड में दीपक चाहर (Deepak Chahar) को शामिल किया गया है. बता दें कि दीपक पूरी सीरीज का ही हिस्सा रहने वाले हैं. वहीं, तीसरे T20 में मुकेश कुमार की जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा आवेश खान को बनाया गया था. मुकेश कुमार चौथे टी20 में भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे.

ये भी पढ़ें- BCCI का बड़ा फैसला, राहुल द्रविड़ ही बने रहेंगे टीम इंडिया के कोच, कार्यकाल बढ़ा

हल्दी और संगीत की भी वीडियो आई सामने
गोरखपुर में ही मुकेश कुमार की शादी पूरे रीति-रिवाज से की गई है. इस भव्य शादी के डेकोरेशन में ही लगभग 6 लाख रुपए ख खर्चहुए हैं. शादी की सभी रस्में ग्रैंड वेन्यू पर रखी गई. शादी के समारोह में मुकेश के परिवार का साथ कई रिश्तेदार और उनके करीबी दोस्त भी शरीक हुए थे. इससे पहले संगीत की एक शानदार वीडियो सामने आई थी, जिसमें दिव्या और मुकेश भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं,हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

कौन हैं दिव्या सिंह
बता दें कि छपरा के बनियापुर बेरुई गांव की दिव्या सिंह मुकेश कुमार की बेहद करीबी दोस्त हैं. इसी साल 2023 की फरवरी में दोनों ने गोपालगंज में सगाई की थी.

मुकेश कुमार का करियर
मुकेश कुमार टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने अब तक 1 टेस्ट, 3 वनडे, 7 T20 (T20) इंटरनेशनल मैच खेला है. मुकेश ने 2023 में आईपीएल डेब्यू किया था. अब तक उन्होंने 10 आईपीएल खेला है. जिसमें 46.57 की औसत से 7 विकेट उन्होंने झटका है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version